अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला, कहा- ‘प्रेस के सवालों से भागे, जनता के सवालों का क्या होगा?’ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेस वार्ता को लेकर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा कि, “हमारे मुख्यमंत्री जी कमाल के हैं, वो सवालों के जवाब नहीं दे पाए, मुंह मोड़कर भाग गए।” उन्होंने आगे कहा कि जो व्यक्ति प्रेस के सवालों से मैदान छोड़कर चला जाए, चुनाव में जनता के सवालों का क्या होगा। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।
Trand News India
#AkhileshYadav #YogiAdityanath #pressconference #viral #breakingnews
Agra, Agra | Sep 13, 2026