सहजनवा: आईटीएम गीडा के छात्रों ने बनाया स्मार्ट वायरलेस तीर, रावण दहन होगा सुरक्षित
आईटीएम गीडा के बीटेक छात्रों आयुष और कृष्णदीप ने एक स्मार्ट वायरलेस तीर विकसित किया है जो दशहरा में रावण दहन को सुरक्षित और नियंत्रित करने में मदद करेगा। इसमें डिस्टेंस सेंसर और वायरलेस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। संस्थान के निदेशक और शिक्षकों ने इस नवाचार की सराहना की है।