नावकोठी: रजाकपुर में गीदड़ के हमले से एक दर्जन व्यक्ति जख्मी, गांव में दहशत
रजाकपुर में गीदड़ के काटने से एक दर्जन व्यक्ति जख्मी हो गए। ज़ख्मियों को पीएचसी नावकोठी में इलाज कराया गया। राजद नेता अब्दुल कुद्दुस ने बताया कि पंचायत के वार्ड नंबर 11 12 13 और 14 में लोग गीदड़ के आतंक से दहशत में है। एक दर्जन बच्चे एवं किशोर को गीदड़ ने काट कर जख्मी कर दिया है।