कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत महाविद्यालयों में संकायों के स्थानांतरण के फैसले के विरोध में महिला कॉलेज चाईबासा की छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई और प्राचार्या के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।