बदलापुर: धनियामऊ में प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, आयुष हॉस्पिटल सील
बदलापुर तहसील क्षेत्र के धनियामऊ बाजार स्थित आयुष हॉस्पिटल में प्रसव के बाद नवजात शिशु की मौत का मामला सामने आया है। सराय हरखू निवासी रोशन प्रजापति ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार गर्भवती मनीषा प्रजापति की अचानक तबीयत बिगड़ने पर बुधवार देर रात अस्पताल लाया गया, जहां सीजर ऑपरेशन के बाद नवजात की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर