कोंडागांव: छोटे सोहंगा में बुजुर्ग ग्रामीण ने कीटनाशक का किया सेवन, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
कोंडागांव जिले के अनंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटे सोहंगा में एक बुजुर्ग ग्रामीण ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक का सेवन कर लिया। वहीं जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग राजूराम मंडावी उम्र 67 वर्ष की मौत हो गई है। एक वर्ष पहले बुजुर्ग के बड़े बेटे की मौत हो गई थी जिसके चलते उन्हें काफी दुख पहुंचा था। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर कर लिया है।