मांडर: मांडर अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगा, 58 मामलों का निष्पादन किया गया
Mandar, Ranchi | Apr 7, 2026 मांडर प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान अंचल अधिकारी चंचला कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 58 आवेदनों का निष्पादन किया गया। जनता दरबार में आवासीय प्रमाण पत्र के 15, जाति प्रमाण पत्र के 12, आय प्रमाण पत्र के 18, पारिवारिक सदस्यता के 3 मामलों का निपटारा किया गया...