मढ़ौरा: स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों ने मढ़ौरा में निकाली जागरुकता रैली
नगर पंचायत की स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार की दोपहर बारह बजे से स्कुली विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया। इस दौरान मुख्य पार्षद रुबी सिंह व नगर के प्रधान सहायक रंधीर सिंह ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर साईकिल रैली को रवाना किया। मुख्यपार्षद ने कहा को लोगों को जागरुक करने के लिए रैली निकाली गयी।