कोईलवर: सुरौधा कॉलोनी में वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या को दूर करने की पहल, मोटर लिफ्टर से शुरू हुआ पानी निकासी का काम
नगर पंचायत कोईलवर के सुरौधा कॉलोनी में वर्षों से जलजमाव की समस्या झेल रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। मुख्य पार्षद सरताज आलम की पहल पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी ईओ शहाब याहिया के साथ बैठक कर जलनिकासी की अस्थायी व्यवस्था शुरू कर दी गई है।बुधवार को दोपहर 3:30 बजे मुख्य पार्षद ने कार्यस्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी दी।