शेखपुरा: छोटी संगत मोहल्ले में चार दिवसीय गायत्री परिवार महायज्ञ की हुई शुरुआत महायज्ञ में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु
शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत छोटी संगत मोहल्ले में चार दिवसीय गायत्री परिवार महायज्ञ की शुरुआत हो गई । इस दौरान महायज्ञ में बड़ी संख्या में गायत्री समाज के श्रद्धालु शामिल हुए। जहां अलग-अलग टीम बनाकर इस महायज्ञ का आयोजन किया गया जो अगले 4 दिनों तक जारी रहेगा। इसके बाद गायत्री मंदिर में मां गायत्री की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।