शेखपुरा: यातायात थाना के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चला कर बसूला 18000 रुपए का जुर्माना
यातायात थाना के द्वारा जिले के शेखपुरा चेवाड़ा रोड एवं महुली रोड में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहनों की डिक्की सहित कागजात की जांच की गई। इसके साथ ही दो पहिया वाहन के हेलमेट ,ट्रिपल लोडिंग, लाइसेंस सहित अन्य वैध कागजात जांच की गई। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया। इस दौरान 18000 रुपए का जुर्माना बसूला गया।