शेखपुरा: अफरडीह गांव के कौड़ीयारी नदी के पुल पर से देसी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, बाइक जप्त
उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर महुली थाना क्षेत्र के अफरडीह-दाऊदपुर इटावा मुख्य मार्ग पर कौड़ीहारी नदी पुल के समीप वाहन जाँच के दौरान एक अंतर जिला कारोबारी को 80 लीटर शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार कारोबारी की पहचान नवादा जिला के कौवाकोल थाना क्षेत्र के मछंदरा गांव निवासी रोहित साव के पुत्र प्रदीप साव के रूप में किया गया।