शेखपुरा: लोदीपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट,एक पक्ष से चार लोग हुए घायल
लोदीपुर गांव में जनरेटर लगाने को लेकर फिर विवाद में मारपीट की घटना घटी। इस मारपीट की घटना में दुल्हन समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुचना मिलने पर पहुंची कोसुम्भा थाना पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान लोदीपुर निवासी निलेश कुमार, नीलेश कुमार की पत्नी किरण देवी, पुत्री आंचल कुमारी एवं पुत्र हरिओम कुमार के रूप में हुई।