शेखपुरा: कल चेवाड़ा आजाद मैदान पहुंचेंगे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सभा को करेंगे संबोधित
लोकसभा चुनाव में जमुई संसदीय क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती के पक्ष में मतदाताओं को एकजुट करने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 14 अप्रैल को चेवाड़ा में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने बताया कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 14 अप्रैल को चेवाड़ा आ रहे है और जनसभा को संबोधित करेंगे।