शेखपुरा: गली में जनरेटर रखने के विवाद में लोदीपुर गांव में जमकर मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से सात लोग जख्मी अस्पताल में भर्ती
गली में जनरेटर रखने के विवाद में लोदीपुर गांव में जमकर मारपीट की घटना घटित हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और ईट चले। इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से कुल 7 लोग जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची कुसुम्भा थाने की पुलिस ने समझा बूझकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।