प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में प्रिंसिपल गणपतसिंह सिसोदिया को 38 साल की सेवा पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अरनिया में गुरुवार को प्रिंसिपल गणपतसिंह सिसोदिया के सेवानिवृत्ति पर समारोह आयोजित किया गया। 38 वर्षों की सेवा पूरी कर 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हुए सिसोदिया को स्कूल परिवार, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने विदाई दी। उन्होंने विद्यालय विकास के लिए 51 हजार रूपए का योगदान दिया है।