बड़नगर: सुशासन की नई पहचान: अब प्रशासन ग्रामीणों के द्वार पर
मध्य प्रदेश में सुशासन की एक नई तस्वीर सामने आ रही है, जहाँ अब जनता को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि प्रशासन खुद चलकर जनता के द्वार पहुँच रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों का असर अब ज़मीनी स्तर पर दिखने लगा है। इसी कड़ी में उज्जैन संभाग के अधिकारियों ने संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश की है।मामला ग्राम गजनीखेड़ी का है, जहाँ 'ग्राम चौपाल' क