प्रेमनगर थाना क्षेत्र में जमीन कब्जे को लेकर दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली, लूट और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है मामला रुद्र बलोरा के पास का बताया जा रहा है, जहां जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पीड़ित उमेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।