खलीलाबाद: जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर की लापरवाही पर CMO ने सख्ती दिखाई, इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को लगाई फटकार
खलीलाबाद जिला अस्पताल में एक घायल मरीज को एंबुलेंस के जरिए लावारिस हालत में इमरजेंसी में लाया गया, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टर ने अटेंडर न होने का हवाला देते हुए मरीज को भर्ती करने से इनकार कर दिया। सरकारी एंबुलेंस में तैनात MT ने लगाया आरोप। शुक्रवार की सायं 4:30 बजे सूचना पाकर पहुंचे सीएमओ ने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को लगाई फटकार।