डिंडौरी: एआई ऐप से होगी टीबी रोग की स्क्रीनिंग, जिले के सभी सीएचओ को दिया गया प्रशिक्षण
डिंडौरी को टीवी मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से एआई एप के माध्यम से टीबी स्क्रीनिंग को लेकर डॉ प्रज्ञा दुबे एवं टीम के द्वारा जिले के समस्त सीएचओ को एप के उपयोग को लेकर प्रशिक्षण देते हुए जानकारी दी गई। जिला जनसंपर्क विभाग ने बुधवार दोपहर 1:30 बताया कि एप के माध्यम से स्क्रीनिंग से दो-या तीन दिन के खासी के विश्लेषण से ही संभावित संक्रमण की पहचान हो जायेगी।