उदवंत नगर: बीआरसी भवन उदवंतनगर में नियोजित शिक्षकों के बीच औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया
बीआरसी भवन में सक्षमता परीक्षा पास अभ्यर्थियों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र सौंपा गया। औपबंधिक नियुक्ति पत्र मिलते ही सक्षमता पास नियोजित शिक्षक सरकारी कर्मी बन गए। नववर्ष पर शिक्षकों के लिए यह बड़ी तोहफा माना जा रहा है। अधिकारियो ने बताया कि सक्षमता पास नियोजित शिक्षकों के बीच 28 दिसंबर शनिवार को 5 बजे तक औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।