कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने शनिश्चरी अमावस्या पर शनि मंदिर में किया अभिषेक
मुरैना/ शनिश्चरी अमावस्या के पावन अवसर पर कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा ने ग्राम ऐंती स्थित प्रसिद्ध शनि मंदिर में मध्यरात्रि को भगवान शनिदेव का विधि-विधान से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान शनिदेव को तेल, काले वस्त्र, जनेऊ, उड़द सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।