थरथरी: सिरनामा गांव में जदयू की पंचायत स्तरीय कमिटी की बैठक हुई, विधायक हरिनारायण सिंह मौजूद रहे
सिरनामा गांव में शुक्रवार की दोपहर एक बजे जदयू के पंचायत स्तरीय कमिटी की बैठक पंचायत अध्यक्ष मुनीलाल यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित विधायक हरिनारायण सिंह ने कहा कि हरनौत विधानसभा अंतगर्त चंडी के सिरनावां गांव में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण किया गया। लोगों को लगातार विद्युत आपूर्ति हो इसके लिए 1 अरब 32 करोड़ की लागत से पॉवर सब ग्रिड का निर्माण