#मदनमोहनशर्मा ने प्रदेश कोर कमेटी में दिग्गजों को जगह मिलने पर दी बधाई, सूबे में भी बढ़ी सियासी हलचल
देशआदेश सच की परख़
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की 12 सदस्यीय प्रदेश कोर कमेटी की घोषणा के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की ओर से जारी अधिसूचना में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
इस घोषणा का प्रदेश सह संयोजक एवं पूर्व पांवटा भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने प्रदेश कोर कमेटी में शामिल सभी वरिष्ठ नेताओं और विशेष आमंत्रित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
#मदनमोहनशर्मा लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। पूर्व में पांवटा साहिब भाजपा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने के बाद अब वह प्रदेश स्तर पर सह संयोजक के रूप में संगठनात्मक गतिविधियों में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कोर कमेटी में अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश में भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही पार्टी की आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों को भी नई दिशा मिलेगी।
इधर, आगामी 2027 में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक समीकरणों और भाजपा के संभावित प्रत्याशियों को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों तक चर्चाएं तेज हो गई है।
प्रदेश कोर कमेटी की घोषणा के बाद मदन मोहन शर्मा की ओर से वरिष्ठ नेतृत्व को दी गई बधाई को भी संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और निष्ठा के तौर पर देखा जा रहा है।