नईसराय: अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए शिवभक्त, स्थानीय लोगों ने दी विदाई
दक्षिणी कश्मीर स्थित श्री अमरनाथ जी के दर्शनों के लिए बुधवार दोपहर 1 बजे शिव भक्तों का पहला जत्था रवाना हुआ। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं को भव्य विदाई देकर सकुशल यात्रा की कामना की। हालांकि, अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग के पूरे तरह से पिघलने के कारण श्रद्धालुओं के चेहरे पर निराशा साफ नजर आई।