#लाडनूं में ट्रांसफार्मर में धमाका, आग लगी; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
#शहर के शीतला माता चौक में सोमवार सुबह करीब 6 बजे ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही नगरपालिका का अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पा लिया। घटना के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जो समाचार लिखे जाने तक बहाल नहीं हो सकी। प्रारंभिक तौर पर ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड या तकनीकी खराबी को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है।
Bikaner, Bikaner | Jul 20, 2026