पंचायत चुनाव को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, कलेक्टर और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
करौली जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव के मद्देनजर जिले में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।इसी क्रम में जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल (IPS) ने मंगलवार सुबह से ही जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।दौरे के दौरान दोनों उच्च अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने तैनात पुलिसकर्मियों और निर्वाचन कार्मिकों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में मतदान सुनिश्चित कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसपी लोकेश सोनवाल ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था में बाधा डालने या असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आमजन बिना किसी डर या दबाव के स्वतंत्र होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए पुलिस बल पूरी तरह से तैनात है।