जगदलपुर: मेटगुडा में पकड़े जाने के डर से सट्टा खाईवाल ने पुलिस की टीम पर छोड़े अपने 4 खतरनाक पालतू कुत्ते
गुरुवार को पुलिस के साथ एक हैरान करने वाली घटना हुई है. सट्टा के एक मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर आरोपी ने अपने 4 खतरनाक पालतू कुत्ते छोड़ दिए. लेकिन पहले से पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर ही लिया.