जगदलपुर: कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
प्रदेश के कृषि एवं सहकारिता मंत्री रामविचार नेताम शुक्रवार को दोपहर 3 बजे शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, जगदलपुर परिसर में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री नेताम ने कहा कि कृषि संकाय के छात्रों को सिर्फ शासकीय नौकरी के लिए ही नहीं बल्कि नई-नई कृषि तकनीकी को सीखने की आवश्यकता है.