जगदलपुर: सांसद महेश कश्यप ने रेल मंत्री वैष्णव से भेंट कर बस्तर क्षेत्र में स्वीकृत 4 नई रेल लाइन के लिए किया धन्यवाद ज्ञापित
बस्तर को रेल विकास की ऐतिहासिक सौगात शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर बस्तर क्षेत्र में स्वीकृत 4 नई रेल लाइनों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उन्होंने आग्रह किया कि इन सभी महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को "जनजाति गौरव बस्तर कॉरिडोर" नाम दिया जाए।