जगदलपुर: खनिज विभाग की नवीन पोर्टल 'खनिज ऑनलाईन 2.0' के संबंध में दी गई जानकारी
भौमिकी तथा खनिकर्म के संचालक के निर्देशानुसार कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा नवीन पोर्टल 'खनिज ऑनलाईन 2.0" के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।शुक्रवार दोपहर 3 बजे जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में खनि अधिकारी शिखर चेरपा के संयोजन से खनिज साधन विभाग अंतर्गत विभागीय क्रियाकलापों में दक्षता एवं पारदर्शिता लाने प्रशिक्षण दिया गया।