जगदलपुर: लालबाग मैदान में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागों को दिया गया दायित्व
कलेक्टर हरिस एस ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जिला मुख्यालय में लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व दिया गया।शुक्रवार को शाम 4 बजे जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए।