मुरैना नगर: आपातकालीन स्थिति में कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम (07532-222557) पर संपर्क करें: प्रशासन
देश में चल रहे हालातो को देखते हुए जिला प्रशासन मुरैना द्वारा कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया, इस कंट्रोल रूम में शहर के नागरिक किसी भी आपातकालीन स्थिति में संपर्क करके जानकारी दे सकते हैं, इसके साथ ही कलेक्टर अंकित अस्थाना ने शहर की स्थितियों की समीक्षा करते हुए कंट्रोल रूम पर 24 घंटे नजर रखने एवं कर्मचारी उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।