मुरैना नगर: एसकेटी ऑफिस के सामने से बाइक चोरी करने वाले को न्यायालय ने 6 महीने की जेल और ₹1000 के जुर्माने से दंडित किया
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एसकेटी ऑफिस के सामने युवक बाइक को खड़ी करने के बाद किसी काम से चला गया था। जब वापस आया तो उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी, जिसके बाद सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया गया और मामला न्यायालय में पहुंचा। जहां आरोपी को 6 महीने की जेल और 1000 की अर्थ दंड से दंडित किया गया है।