मुरैना नगर: मुरैना जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज की जेब से ₹5500 चोरी, फरियादी ने दी शिकायत
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने गए मरीज के पेंट की पीछे की जेब में रखे 5500 चोरों के द्वारा चोरी कर लिए गए ,सभी जगह तलाश किया लेकिन कहीं कोई चोरों का पता नहीं चल सका। जिसके बाद फरियादी ने अस्पताल चौकी में पहुंचकर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है ।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।