मुरैना नगर: पुरानी बस स्टैंड पर राधिका पैलेस चौराहे के पास बने सेल्फी पॉइंट में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाई जाएगी
नगर निगम के ठहराव प्रस्ताव के बाद कलेक्टर अंकित अस्थाना ने अंबेडकर प्रतिमा लगाए जाने की स्वीकृति जारी कर दी है ,जिसमें नगर निगम क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड पर राधिका पैलेस चौराहे के पास बनाए गए सेल्फी पॉइंट में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगेगी। बता दें कि 5 फीट ऊंची और 2 फीट चौड़ी अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी।