मुरैना नगर: इस्लामपुरा रोड पर मुन्ना बैंड वाली गली में पटाखों से विस्फोट, पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा, ASP ने दी जानकारी
जोरा थाना क्षेत्र की इस्लामपुरा रोड पर स्थित मुन्ना बैंड वाली गली में अचानक पटाखों से विस्फोट हो गया ,जिसमें एक मकान की ऊपरी मंजिल पूरी तरह से धराशाई हो गई ,जिसके बाद बताया जाता है कि आसपास के करीब आधा दर्जन मकान में भी काफी नुकसान हुआ है लेकिन किसी के जनहानि नहीं हुई है और पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।