भूस्खलन से सुंडला-बनीखेत मार्ग बंद, बैरागढ़-शिमला बस फंसी
चंबा। सुंडला-बनीखेत मुख्य मार्ग पर बरंगाल के समीप भूस्खलन होने से मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है।
भूस्खलन के कारण सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आ गिरे। इससे बैरागढ़-शिमला बस सहित कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ताजा जानकारी के अनुसार, मलबा हटाने के लिए मशीन मौके पर पहुंच गई है और सड़क बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम जल्द से जल्द यातायात बहाल करने के प्रयास में जुटी हुई है।
Chamba, Chamba | Jul 11, 2026