समय-सीमा की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, अपार आईडी का कार्य लंबित होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें।
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही सेवा सेतु, जनदर्शन और अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में समुचित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को 'सुघ्घर छत्तीसगढ़' पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ किसान सम्मान निधि के पंजीयन कार्य को गंभीरता से पूरा करने को कहा।
#CMOChhattisgarh #koreaDistrict #Chhattishgarh #GoodGovernance
5 views | Korea, Chhattisgarh | Oct 28, 2026