समस्तीपुर: डीह टभका गांव में जमीनी मामले को लेकर पति पर गर्म पानी से किया गया जानलेवा हमला, पत्नी के साथ भी की गई मारपीट
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के डीह टभका गांव में जमीनी मामले को लेकर रामबाबू महतो पर गर्म पानी से जानलेवा हमला किया गया एवं उनकी पत्नी चांदनी देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। रामबाबू महतो को अपने भाई एवं भाभी से जमीनी मामले को लेकर विवाद हुआ इसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है।