समस्तीपुर: सिंघिया घाट गांव में अवैध दारू कारोबार का किया विरोध तो चाचा ने भतीजा को मारपीट कर किया जख्मी
विभूतिपुर थाना इलाके में चाचा ने अपने भतीजे को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। जख्मी युवक कृष्ण कुमार पूर्वे ने बताया उनके चाचा दारू का अवैध कारोबार करते हैं। जिसका वह विरोध किया तो चाचा आक्रोशित होकर उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया है। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।