पटना ग्रामीण: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए पटना ट्रैफिक SP ने पाटलिपुत्र खेल परिसर का निरीक्षण किया, सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की शुरुआत 4 मई से होने वाली है। इसे लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक यातायात, पटना अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, पटना पुलिस उपाधीक्षक द्वितीय यातायात के द्वारा पाटलिपुत्र खेल परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। शनिवार शाम 7:28 बजे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है।