पटना ग्रामीण: गांधी मैदान थाना क्षेत्र में नीट परीक्षा से एक दिन पहले छात्र का शव कमरे में मिला, पुलिस जाँच कर रही है
शनिवार को पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सालिमपुर अहरा में नीट की तैयारी कर रहे छात्र का शव उसके कमरे में मिला। घटना नीट परीक्षा से एक दिन पहले की है। दोपहर 12:00 बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और FSL टीम को बुलाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और जांच जारी है।