पटना ग्रामीण: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए तैयारियां पूरी, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में रिहर्सल किया गया
कल यानी की 4 मई से खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की शुरुआत हो रही है, जो 15 मई तक चलेगी। इसे लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। शनिवार शाम 5:00 बजे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 को लेकर पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में रिहर्सल भी किया गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।