पटना ग्रामीण: रिटायर्ड कमिश्नर के नाम से ठगी करने वाले 2 भाई गिरफ्तार, पटना में DIG संजय सिंह ने दी जानकारी, 5 करोड़ की मांग की थी
पटना में रिटायर्ड कमिश्नर कारू राम के नाम का इस्तेमाल कर बड़े लोगों से रुपयों की ठगी करनेवाले दो भाईयों को EOU ने गिरफ्तार किया है। शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे EOU के DIG संजय सिंह ने बताया कि दोनों खुद को ईडी का बड़ा अधिकारी बताकर लोगों को छापेमारी का डर दिखाते थे और उनसे मोटी रकम वसूलते थे।