कटनी जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी तेज़ी से जारी है। जिले में ढीमरखेड़ा तहसील सबसे आगे है, जहां अब तक 7044 किसानों से 26 हजार 824 मीट्रिक टन गेहूँ खरीदा जा चुका है वहीं विजयराघवगढ़ दूसरे स्थान पर है, जहां 4017 किसानों से 20 हजार 787 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन हुआ है।