कांके: हरमू स्थित बीजेपी कार्यालय में गांव चलो अभियान के तहत बुलाई गई बैठक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल रहे मौजूद
Kanke, Ranchi | Jan 24, 2024 हरमू स्थित बीजेपी कार्यालय में आज बुधवार को गांव चलो अभियान के तहत बैठक बुलाई गई. बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. बता दें कि बीजेपी आगामी लोकसभा की तैयारी में जुट गई है, इसी कड़ी में ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों से संपर्क साधने के लिए, गांव चलो अभियान की शुरुआत की है.