कांके: रांची के कांके थाना में कार्यरत जवान की सड़क हादसे में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Kanke, Ranchi | Jan 24, 2024 रांची के कांके थाना में कार्यरत जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कांके थाना में कार्यरत जवान कांके थाना के कुछ काम से चान्हो थाना गया हुआ था। वहीं चान्हो थाना से वापस लौटते वक्त तेज रफ्तार स्क्रोर्पियों ने जवान के बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जवान की मौके पर ही मौत हो गई।