कांके: रांची के मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड का फाइनल रिहर्सल किया गया, एसएसपी ने परेड का किया निरिक्षण
Kanke, Ranchi | Jan 24, 2024 रांची के मोरहाबादी मैदान में आज गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड का आज बुधवार को फाइनल रिहर्सल किया गया. इस बार गणतंत्र दिवस के परेड में 16 प्लाटून हिस्सा ले रहे हैं. जिसमें भारतीय सेना भी शामिल है. इस दौरान रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने परेड का निरीक्षण किया. और निरीक्षण के बाद एसएसपी ने परेड में शामिल सभी प्लाटून को आवश्यक निर्देश भी दिए.