🤝 सहयोग शिविर: जनता के द्वार प्रशासन!
📍 हाजीपुर | 15 सितंबर 2026
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में जिले के चयनित पंचायतों एवं नगर निकायों में आज ‘सहयोग शिविर’ का सफल आयोजन किया गया।
📝 553 आवेदन एवं शिकायतें प्राप्त
✅ 258 मामलों का त्वरित निष्पादन
⏳ 295 मामलों पर कार्रवाई जारी
शिविरों के माध्यम से आमजनों को अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए अपने निकट ही आवेदन देने की सुविधा मिली। विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने मौके पर उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई की।
🎯 जिला पदाधिकारी के महत्वपूर्ण निर्देश:
🔹 सभी आवेदनों को 24 घंटे के भीतर डिजिटाइज कर पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
🔹 प्रत्येक आवेदन का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो।
🔹 सभी मामलों का 30 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाए।
🔹 लंबित मामलों की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण हो।
🌟 उद्देश्य स्पष्ट है—जनता को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत और प्रशासनिक सेवाएँ उनके द्वार तक पहुँचाना।
जिला प्रशासन, वैशाली आमजनों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
💙 जनता की सुविधा | प्रशासन की प्राथमिकता | समाधान की गारंटी
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
#सहयोगशिविर #जिलाप्रशासनवैशाली #जनसेवा #जनसमस्यासमाधान #Vaishali
15 views | Vaishali, Bihar | Sep 15, 2026